फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदूपार में कलश यात्रा के साथ रामकथा का शुभारंभ

Rohit Singh Updated Thu, 02 Apr 2026 03:45 PM IST

क्षेत्र के मेंहदूपार गांव में बृहस्पतिवार से रामकथा का शुभारंभ हो गया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में महिलाओं और बच्चियों ने भाग लिया। मेंहदूपार में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा रामकथा स्थल बीर बाबा देवस्थानम से आचार्य की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चारण कर कलश उठाया गया। कलश यात्रा मेंहदूपार गांव से चौराहा होकर अतरी नानकार गांव में स्थित बूढ़ी राप्ती नदी के तट तक गई, जहां श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद कथा स्थल पर लाकर स्थापित किया। रामकथा हनुमान मंदिर के निर्माण के निमित्त किया जा रहा है। कथा 8 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान पूर्व जज राघवेंद्र प्रसाद पांडेय, अमरीश नारायण पांडेय, मनीष शुक्ला, शेखर दास, हरिओम शुक्ला, बाबूलाल, विक्रम मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें