फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण का फैसला वापस लिया जाए: सुनील प्रजापति

रोहित सिंह Updated Thu, 22 Jan 2026 03:15 PM IST

विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में बुधवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि निजी घरानों को लाभ पहुंचाने की साजिश की जा रही है। सरकार को हस्तक्षेप कर निजीकरण का फैसला वापस लेना चाहिए। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी सुनील प्रजापति ने कहा कि अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन केंद्र एवं राज्य सरकारों और कार्पोरेट घरानों के बीच बिचौलिया का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक बिजली कर्मी आंदोलन करते रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें