श्रीगुरू तेग बहादुर जी महाराज के बलिदान दिवस पर सोमवार की सुबह गुरूद्वारे से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी शहर भ्रमण के बाद वापस गुरूद्धारे में पहुंची। जहां अरदास के बाद प्रभात फेरी का समापन हुआ। इस दौरान गुरूद्वारा के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह, सतविंदर पाल जज्जी समेत अन्य मौजूद रहे।