स्थानीय पुलिस द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई एवं उन्हें हिदायत दी गई। अभियान के दौरान वाहनों की गहन चेकिंग की गई तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु वाहन चालकों को जागरूक किया गया। क्षेत्र में स्थित विभिन्न एटीएम का निरीक्षण कर उनकी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।