खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषण और नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।