दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मंगलवार देर रात गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन गोष्ठी कर सभी पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। एसपी ने वर्तमान कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखें।