फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी, पटरी व्यवसायियों को ऋण दिलाने में सहयोग करें अफसर

अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश की अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत रेहड़ी, पटरी व्यवसायियों को ऋण आवेदन के सापेक्ष बैंकों के माध्यम से प्रथम ऋण हेतु रुपये 15000 द्वितीय ऋण 25000 एवं तृतीय ऋण के लिए 50000 उपलब्ध कराया जाना निर्धारित है। अपर जिलाधिकारी द्वारा पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत अद्यतन ऑनलाइन आवेदनों के सापेक्ष ऋण वितरित कम होने पर सम्बन्धित अधिशाषी अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह के अन्दर ऋण वितरित कराने हेतु अपने नगर निकाय से कर्मचारी लगाकर बैंकों तक पहुंचाने हेतु ऋण वितरित कराने के लिए निर्देशित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें