फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस पाइप लाइन में रिसाव की सूचना पर अधिकारी हलकान

खलीलाबाद शहर के एचआर डिग्री कॉलेज के सरैया बाईपास के निकट गैस पाइप लाइन में रिसाव की सूचना पर अधिकारी परेशान रहे। आनन फानन में सीओ व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच किया। जांच में मामला झूठा मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को दिन में करीब 12 बजे कोतवाली पुलिस को सरैया बाईपास के निकट गैस पाइप लाइन में रिसाव की सूचना मिली। इसके बाद आनन-फानन में मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना पर सीओ, कोतवाल मौके पर पहुंच गए। पाइप लाइन में गैस रिसाव की सूचना के बाद फायर विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें