महुली थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपये की जमीन की कथित रूप से बेहद कम कीमत पर रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महुली निवासी सरिता गौड़ पत्नी दिलीप गौड़ का आरोप है कि 27 मई 2026 की सुबह करीब आठ बजे गांव के कुछ लोग उनके पति को अपने साथ ले गए। इसके बाद साजिश के तहत उनकी करीब 21 बिस्सा जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई। पीड़िता के अनुसार जमीन की बाजार कीमत लगभग 2.70 करोड़ रुपये है, जबकि उसकी रजिस्ट्री मात्र 3.93 लाख रुपये में कराई गई।