थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कर्री में डीजे पर बज रहे अश्लील गानों पर रोक लगाने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय ने ग्राम पंचायत में लोगों से संवाद के जरिए आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहार में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।