बिड़हर घाट पर सफाई व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश संतकबीरनगर। श्रावण मास के दृष्टिगत जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा थाना धनघटा क्षेत्र के बिड़हर घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, घाट क्षेत्र, आवागमन मार्ग, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर के पुजारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की गई।