फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिरों पर सफाई, सड़क और सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश

शिव मंदिरों पर सफाई, सड़क और सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बखिरा नगर पंचायत में हुई बैठक संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर। कांवड़ यात्रा को सकुशल व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी सीमा राय ने की, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद आमिर अंसारी, सभासदों एवं सफाई नायकों सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में अधिशासी अधिकारी ने सभी सफाई नायकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड में स्थित भगवान शिव के मंदिरों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने सभासदों से कहा कि अपने-अपने वार्डों में भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि मंदिरों तक जाने वाले मार्ग पूरी तरह साफ-सुथरे हों तथा कहीं भी गड्ढे, कंकड़-पत्थर, झाड़-झंखाड़ या अन्य बाधाएं न हों। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन स्थानों से कांवड़ यात्री गुजरते हैं, वहां विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। मार्गों के साथ-साथ नदी एवं जल स्रोतों के आसपास भी स्वच्छता बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएं। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद आमिर अंसारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर पंचायत पूरी तरह सजग है। सभी संबंधित कर्मचारी नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करें और आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराएं। बैठक में निर्णय लिया गया कि कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें