एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन में जनपद के समस्त पुलिस थानों की कार्यकुशलता और लॉ एंड ऑर्डर को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के लिये आधुनिक उपकरण और आवश्यक सामग्री वितरित की। इनमे प्लास्टिक कुर्सी, कम्प्यूटर मेज, कम्प्यूटर रिवाल्विंग चेयर, स्टील अलमारी, पेन ड्राइव व पानी गिलास व पर्याप्त मात्रा में स्टेशनरी किट और रिकॉर्ड रखने के लिये उच्च गुणवत्ता वाले रजिस्टर शामिल रहे। एसपी ने कहा कि हमारा लक्ष्य ज़िले की कानून व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाना है। यह सामग्री वितरण इसी दिशा में एक कदम है।