विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि 27 नवंबर को आंदोलन के एक साल पूरा होने पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप मौर्य ने कहा कि संघर्ष समिति का यह दृढ़ संकल्प है कि जब तक निजीकरण का निर्णय निरस्त नहीं किया जाता और आंदोलन के चलते की गई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई वापस नहीं ली जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।