जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा लोन मेला का आयोजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजन किया गया। डीएम ने 20 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया। उन्होंने सीएम युवा उद्यमी ऋण प्राप्त करने वाले युवा उद्यमियों को पूरी निष्ठा,लगन एवं ईमानदारी के साथ उद्यम करने एवं ऋण धनराशि की अदायगी समय से करने हेतु प्रेरित किया। डीएम ने सम्बंधित बैंकर्स/बैंक अधिकारी को निर्देशित किया कि इस मेलें में सभी पेंडिग लोन दो दिन में स्वीकृति करते हुए ऋण वितरित कर दिए जाएं, इसमें लापरवाही न हो। डीजीएम आनन्द कुमार द्वारा सीएम युवा लोन के बारे में विस्तृत जानकारी आवेदकों को दिया गया एवं आवेदकों की समस्याओं को भी सुना गया। इस दौरान सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, एजीएम बृजेश कुमार, एलडीएम पवन कुमार सिन्हा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।