डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर फरियाद सुनी। इसदौरान करीब 20 मामलो में मौके पर अधिकारियों को भेजा और समस्याओं का निस्तारण कराया, जिससे फरियादी संतुष्ट रहे। डीएम ने मौके पर शिकायतों के निस्तारण मूल समाधान की व्यवस्था बनाई है। शिकायतों को सुनने के बाद मौके पर फोन के द्वारा या पत्राचार कर तय समय में शिकायतों के निस्तारण का निर्देश देते हैं और निगरानी करते हैं।