फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीएम हुए सख्त- ब्लैक स्पॉट की करें पहचान, सड़कें रहें सुरक्षित-जिम्मेदार ध्यान दें

रोहित सिंह Updated Thu, 06 Mar 2025 05:51 PM IST

डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमे सड़कों को सुरक्षित बनाने और दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कई ठोस निर्णय लिए गए। इस बैठक में संबंधित विभागों के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता और तत्परता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने सड़क सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सड़कों का बेहतर प्रबंधन, खतरनाक ब्लैक स्पॉट्स की पहचान और उनका सुधार, साथ ही सड़कों को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में यह भी तय किया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1033 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आम जनता तक इसकी जानकारी पहुंचे और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल हो सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें