विधियानी मार्ग के मरम्मत की मांग को लेकर बुधवार को लोग डीएम से मिले और मार्ग के निर्माण शुरू कराने की मांग की। वार्डवासियों ने कहा कि विधियानी मार्ग के निर्माण के लिए बजट जारी हो गया है फिर भी कार्यदायी संस्था इसका निर्माण नहीं करा रही है, जिससे समस्या हो रही है। यह सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। इसका निर्माण जरूरी है। डीएम ने मामले को सुनने के साथ समस्या दूर करने का आश्वासन देकर मामले की जांच के लिए लिखा। सभी संतुष्ट होकर मौके से गए।