क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा महुली में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। बाजार, प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान रमजान माह के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी द्वारा स्थानीय लोगों, व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा गया।