जिले में 102 एंबुलेंस सेवा गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए जिला अस्पताल ला रही है। इसके साथ ही प्रसव के बाद उनको पूरी सुरक्षा में घर पहुंचा रही है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भवनाथ पांडेय ने बताया कि प्रसव के बाद महिलाओं को उनके घर तक भी पहुंचाया जाता है। गर्भवती महिलाएं इस सेवा का लाभ अवश्य प्राप्त करें। ताकि वह अपने घर सुरक्षित तरीके से पहुंच सकें और जच्चा बच्चा को किसी तरह की परेशानी न हो।