एसपी संदीप कुमार मीना ने अपने कार्यालय पर शुक्रवार को थाना बखिरा, महुली व मेंहदावल के बीट व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बीट अधिकारियों की बीट बुक का अवलोकन कर उसमें अंकित सूचनाओं, शिकायतों एवं निराकरण की स्थिति का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना बखिरा के बीट अधिकारी मुख्य आरक्षी बबलू प्रसाद, आरक्षी दीपक कुमार, थाना महुली के बीट अधिकारी मुख्य आरक्षी शम्स तवरेज अली, आरक्षी सन्नी यादव तथा थाना मेंहदावल के बीट अधिकारी आरक्षी अमेरिका प्रसाद, आरक्षी अक्षय राय के बीट बुक का निरीक्षण किया। सभी को एसपी ने आदेशित किया कि बीट प्रणाली को मजबूत करें।