फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से निकलता है 48 टन कचरा, निस्तारण का इंतजाम नहीं

शहर में कूड़ा उठान के बाद डंपिंग की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। वजह यह है कि शहर में अभी तक कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं हो पाई है। जिसके कारण कूड़ा- कचरा इधर- उधर निस्तारित किया जा रहा है। इससे लोगाें को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की कुल आबादी एक लाख से ऊपर है। यह आबादी 25 वार्डों में बंटी हुई है। मोहल्लों में सफाई के लिए सफाई कर्मियों की लंबी फौज है। रोजाना सफाई भी हो रही है, लेकिन डंपिंग यार्ड की व्यवस्था न होने से शहर के विभिन्न मोहल्लों से निकलने वाला कूड़ा इधर-उधर फेंका जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें