फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सहेली पर चाकू से हमले की आरोपी युवती पर केस

Wed, 25 Dec 2024 06:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। सोमवार की शाम सहेली को चाकू मार कर घायल करने वाली युवती के विरुद्ध पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। आरोपी युवती को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया। जबकि घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मेंहदावल थाना क्षेत्र के भौरा निवासी गिलासी देवी पत्नी यदुवंशी ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि 23 दिसंबर को मेंहदावल कस्बे के उत्तरपट्टी निवासी स्वर्गीय बलराम की पुत्री इंदू जायसवाल मेरे घर आई और मुझसे पूछ कर बेटी विंदा यादव को खरीदारी करने के लिए करमैनी लेकर गई। करमैनी बेलौली तटबंध के बेलौहा के समीप पहुंने पर अपने मन मुताबिक कहीं ले जाने से मेरी बेटी के इंकार करने पर वह चाकू निकाल कर उसके गले पर तीन बार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी सहेली को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष रामकृपाल सिंह ने बताया कि घायल युवती की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर युवती को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें