1978 से बंद शिव मंदिर के आसपास लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। मकानों के छज्जे से मंदिर घिरा हुआ है। अब प्रशासन उन छज्जों को हटवाकर मंदिर को अतिक्रमण से मुक्त कराएगा, जिससे मंदिर को संवारने में कोई दिक्कत न हो। इससे हिंदू समाज में खुशी का माहौल है। दशकों को पुराने इस मंदिर में भगवान शिव के पूरे परिवार की प्रतिमाएं हैं। इसके अलावा हनुमान जी की प्रतिमा है, जो पुराने जमाने के मंदिरों में दीवार पर उकेरी जाती थी। फिलहाल सफाई कराकर पूजन शुरू करा दिया गया है।