अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने संभल में तालाब, सरकारी भूमि से मस्जिदों को हटाने पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के बयान के सवाल पर कहा कि यदि किसी मंदिर की जमीन, तालाब की जमीन, सरकारी जमीन पर मस्जिद बनी है, मजार बनी है तो हटानी चाहिए। हटाने के लिए प्रशासन को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो बुलडोजर का समर्थक हूं। बुलडोजर शांति का प्रतीक है। जिन्हें बुलडोजर स्वीकार्य नहीं है वह थोड़े दूर चलो जाओ। पाकिस्तान थोड़ा नजदीक है। संभल के शहजादी सराय में प्रेसवार्ता में डॉ.प्रवीण तोगड़िया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत का हर गांव अयोध्या बन रहा है, संभल तो क्या।