फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल जामा मस्जिद से सटे कब्रिस्तान की पैमाइश शुरू, भारी पुलिस फोर्स तैनात

जामा मस्जिद के पास स्थित आठ बीघा कब्रिस्तान की पैमाइश की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू कर दी गई है। मौके पर किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पैमाइश के बाद कब्रिस्तान की भूमि पर पाए जाने वाले अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। इससे पहले सोमवार शाम को प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने इलाके में पैदल मार्च कर हालात का जायजा लिया। एएसपी उत्तरी कुलदीप कुमार सिंह, एसडीएम रामानुज और सीओ आलोक भाटी ने आरआरएफ, पीएसी और पुलिस बल के साथ सत्यव्रत पुलिस चौकी से पैदल मार्च शुरू किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें