फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम हैक करते तो संपूर्ण भारत में हमारी सरकार होती : धर्मवीर प्रजापति

होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति रविवार को संभल स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर पहुंचे। राज्यमंत्री ने प्रेसवार्ता की। जिसमें कहा कि बहुत से राज्य ऐसे हैं जहां हमारी सरकारें नहीं हैं। अभी उप राष्ट्रपति पद पर चुनाव हुआ है। बैलेट से हुआ है, ईवीएम से नहीं हुआ है। वह परिणाम देश के सामने है। अगर हम ईवीएम हैक करते तो संपूर्ण भारत में हमारी सरकार होती, कोई राज्य अछूता बचता ही नहीं। जब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचता तो इसी तरह के बयान आते हैं। जनता का निर्णय सर्वमान्य है सबको मानना चाहिए। विपक्ष चुनाव के समय सक्रिय होता है और जब जनता आशीर्वाद नहीं देती है तो इस तरह के आरोप लगाए जाते हैं। बिना सोचे समझे किसी भी तरह की टिप्पणी धर्माचार्यों पर नहीं करनी चाहिए। कोई विषय सामने आता है तो उनके साथ बैठकर चर्चा कर लेनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें