संभल के रायाबुजुर्ग गांव में प्रशासन ने वर्षों पुराने अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की है। अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2012-14 के दौरान सरकारी भूमि पर मस्जिद और तालाब की जमीन पर निर्माण किया गया था। कई बार नोटिस देने के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि माैके पर भारी फोर्स लगाई गई थी।