संभल में जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताने के दावे के बाद से पुलिस प्रशासन अलर्ट है। सोशल मीडिया पर जुमे की नमाज पर जामा मस्जिद में ज्यादा से ज्यादा नामाजियों के पहुंचने के आह्वान की पोस्ट पर पुलिस प्रशासन और ज्यादा सतर्क हो गया है। मस्जिद के आसपास पुलिस, पीएसी और आरआरएफ की और ज्यादा तैनाती कर दी है। मस्जिद जाने वाले दो रास्ते बांस-बल्ली लगाकर बंद कर दिए हैं।