फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: संभल जिले में बिजली निगम की छापेमारी, मस्जिद समेत 101 स्थानों पर कार्रवाई

संभल में सोमवार को बिजली निगम की टीमों ने बड़े पैमाने पर छापेमारी कर बिजली चोरी के 101 मामले पकड़े। इनमें शहर के 52 स्थान शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान मुस्तफा मस्जिद समेत कई जगहों पर चोरी से बिजली इस्तेमाल का खुलासा हुआ। सरायतरीन स्थित मस्जिद में कितने लोड की बिजली चोरी हो रही थी, इसका आकलन किया जा रहा है।

बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता हिमांशु वार्ष्णेय के अनुसार, सुबह छह बजे पुलिस, पीएसी और आरआरएफ के साथ संभल और चंदौसी डिवीजन में 500 से अधिक स्थानों पर चेकिंग की गई। संभल शहर में सांसद जियाउर्रहमान बर्क के क्षेत्र दीपासराय के अलावा खग्गू सराय, तिमरदास सराय और सरायतरीन में भी छापेमारी हुई। मोहल्ला रायसत्ती और ठंडी कोठी इलाके में कटिया डालकर बिजली चोरी करते लोग पकड़े गए। एक स्थान पर चोरी की बिजली से चार ई-रिक्शा चार्ज होते मिले।

पूरे जिले में चार घंटे से अधिक चली कार्रवाई में चंदौसी, बबराला और अन्य कस्बों में भी बिजली चोरी के मामले सामने आए। चंदौसी शहर के मोहल्ला कुरैशियान और गांव मझोला में 29, जबकि बबराला डिवीजन के जुनावई, रजपुरा और गवां में 20 स्थानों पर चोरी पकड़ी गई। सभी मामलों में लोड का आकलन कर जुर्माना तय किया जा रहा है और एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

दीपासराय क्षेत्र में एक बड़े मकान में बिजली चोरी का पूरा सेटअप मिला। उपकरणों की मदद से अलग-अलग कमरों में चोरी की बिजली इस्तेमाल की जा रही थी। कुछ कमरों के दरवाजे नहीं खोले गए, जिस पर टीम ने स्थिति को देखते हुए सख्ती नहीं की।

कार्रवाई के दौरान ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। ड्रोन देखते ही कई लोग कटिया हटाते नजर आए, लेकिन फुटेज में कैद होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। एसई ने बताया कि मंगलवार तक जुर्माने की राशि स्पष्ट कर दी जाएगी और चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें