सहारनपुर जनपद के नागल कस्बे के भाटखेड़ी रोड पर एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि अलग-अलग चुनाव होने के कारण देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है इसलिए सरकार एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर मंथन कर रही है जिससे जो खर्च चुनाव पर आता है वह देश के विकास में काम आए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जन-जन के बीच जाये और उनकी राय लेकर उन्हें जागरूक करने का काम करें। जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने कहा कि सरकार देश हित में अनेक काम कर रही है और देश को विकास की ओर ले जाने का काम कर रही है। कार्यक्रम को विधायक देवेंद्र निम व जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र सिंह नोसरान एवं संचालन जिला महामंत्री राधेश्याम शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजेंद्र चौधरी, रजनीश नोसरान, हरीश त्यागी, पवन त्यागी, योगेंद्र राणा, शाहनवाज मलिक, उषा उपाध्याय, सारिका वालिया , जगपाल दत , नरेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।