शाकंभरी देवी मंदिर के सामने खोल में जलस्तर बढ़ने से खतरा पैदा हो गया है। पहाड़ों पर बारिश के बाद अचानक आए पानी से भगदड़ मच गई। शाकंभरी देवी खोल में आए पानी के कारण श्रद्धालुओ ने वहां से भागकर जान बचाई। पुलिस ने कई श्रद्धालुओं को पानी से बाहर निकाला, वहीं अन्य श्रद्धालु भूरादेव मंदिर पर ही रोके दिए गए।