सहारनपुर में एक पुजारी के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में सोमवार को कई मंदिरों के पुजारियों ने विरोध स्वरूप मंदिरों के कपाट बंद रखे। इसके चलते पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को बिना दर्शन किए ही वापस लौटना पड़ा। ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुकदमे को निराधार बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने की भी तैयारी की गई है।