फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सहारनपुर पुलिस का खुलासा: महिला मित्र पर टिप्पणी करने पर हुई थी छात्र की हत्या

Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Apr 2024 03:34 PM IST

सहारनपुर जनपद के मोहल्ला रामनगर पठानपुरा में बीकॉम के छात्र नमन भवानिया की गोली मारकर हत्या करने का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप लगा था, जिसे कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तर किया। आरोपी ने स्वीकार किया उसकी महिला मित्र पर नमन और उसके रिश्तेदार भाई टिप्पणी करते थे। इसी से क्षुब्ध होकर उसने हत्या की। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मोहल्ला रामनगर पठानपुरा में नमन भवानिया 31 मार्च की रात गोली मारकर हत्या की गई थी। नमन के पिता सतीश कुमार ने पड़ोस में ही रहने वाले सचिन पुत्र सुरेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने सचिन को दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में बने बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। वारदात के बाद से आरोपी हरिद्वार में रह रहा था। गुरुवार को वह अपने वकील से मिलने आया था। आरोपी के पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें