फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी, बड़ा हादसा टला

Dimple Sirohi Updated Fri, 17 Apr 2026 02:27 PM IST

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई। यह घटना दिल्ली–यमुनोत्री हाईवे 709बी पर थाने से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते कार सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार को आंशिक नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए कार को डिवाइडर से नीचे उतरवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें