फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: ट्रक का एक्सल टूटने से एक घंटा जाम में फंसे रहे वाहन चालक

डिंपल सिरोही Updated Fri, 17 Oct 2025 11:23 AM IST

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में दिल्ली यमुनोत्री हाईवे 709 बी पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास ट्रक का एक्सल टूटने से करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटा वाहन चालक जाम में फंसे रहे जिस कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की सुबह करीब 8:00 बजे निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास सड़क के बीच में ट्रक का एक्सेल टूट गया उसके बाद जाम लगना शुरू हो गया। जाम लगने से नौकरी पेशा लोगों के साथ स्कूली बच्चों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूली बस जाम में फंसी रही। जिससे स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में देरी हुई। हाईवे पर दोनो ओर 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। उधर गेट मेन ने ट्रेन पास कराने के लिए जाम में फसे वाहनों को पीछे हटवाकर गेट बंद करके ट्रेन को पास कराया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें