श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर में श्री शिव महापुराण कथा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य-दिव्य रूप देने के उददेश्य से नगर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई। कथा का आयोजन आगामी 26 जुलाई से 1 अगस्त तक ककराली मार्ग स्थित श्री महादेव कुटी बड़ा हनुमान मंदिर में होगा। इसमें आचार्य देशमुख वशिष्ठ जी महाराज कथा वाचन करेंगे। आयोजनकर्ता श्री लक्ष्मी नारायण मंडल के अध्यक्ष रघुनंदन गोयल ने बैठक में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर साढे तीन बने से आरंभ होगी। आयोजन के प्रथम दिन 26 जुलाई को सुबह कलश यात्रा निकाली जाएगी। वहीं समापन दिवस 1 अगस्त की शाम विशाल भंडारे का आयोजन होगा। उन्होने नगर की संस्थाओं से कार्यक्रम में सहयोग की अपील की। बैठक में कार्यक्रम संयोजक कुमार फौजी, प्रधान सचिव राकेश गोयल, अरविंदपाल कपूर, सचिन गर्ग, करण गोयल, दीपांशु गोयल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।