फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: घंटों कतार में लगने के बाद भी नहीं मिल रहे गैस सिलिंडर

Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Apr 2026 12:32 PM IST

सहारनपुर के नकुड़ में स्थानीय इंडेन गैस एजेंसी पर पिछले कई दिनों से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई-कई घंटे लाइन में लगने के बावजूद समाधान नही हो रहा है। गैस की पर्ची के लिए एजेंसी पर सुबह छह बजे से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं। आरोप है कि गर्मी और धूप में घंटों खड़े रहने के बाद भी समस्या का समाधान नही हो रहा है। कई दिनों से चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।भीड़ में मौजूद एक उपभोक्ता ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, हम पिछले तीन दिनों से लगातार आ रहे हैं। मुर्सलीन, सतकुमार आदि ने बताया कि केवाईसी करवाने के बावजूद उन्हें सिलिंडर नही मिला, जबकि मोबाइल पर आये मैसेज में सिलिंडर का डिलीवर होना बताया जा रहा है। बताया कि फोन पर सिलिंडर बुक होने और डिलीवर होने का मैसेज तो आता है, लेकिन उन्हें सिलिंडर नही मिल रहा है। उपभोक्ताओं एसडीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें