जनपद सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने दोस्ती के रिश्ते को कलंकित कर दिया है। आरोप है कि चार दोस्तों ने पुरानी रंजिश के चलते अपने ही साथी शिवा (24) को पहले घर से बुलाया और फिर सुनसान खेत में ले जाकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।