उमर पैलेस में नवाबगंज निवासी आमिर अहमद के बेटे मुजम्मिल की शादी थी। बरात में शामिल बच्चों में कहासुनी हो गई। बराती दो धड़ों में बंट गए। देखते ही देखते मारपीट और पथराव शुरू हो गया। उस समय बरात में शामिल होटल संचालक मुकर्रम उर्फ मोनी (25) व उसके बड़े भाई इमरान समेत अन्य रिश्तेदारों ने बीच-बचाव करा दिया। कुछ देर बाद आरोपियों ने मोनी पर हमला कर दिया। उसकी मौत हो गई।