फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: स्मार्ट मीटर को हटवाकर पुरानी व्यवस्था लागू कराने की मांग, महिलाओं ने किया हंगामा

डिंपल सिरोही Updated Tue, 15 Jul 2025 04:18 PM IST

सहारनपुर के नकुड़ में स्मार्ट मीटर को हटवाकर पुरानी व्यवस्था लागू कराने की मांग करते हुए महिलाओं ने स्थानीय बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया। महिलाओं का कहना था कि जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं बिल कईं गुणा बढ़कर आ रहा है। उन्होंने निगम के एसडीओ से स्मार्ट मीटर हटवाकर पुराने मीटर ही लगवाने की मांग की है। नगर के मोहल्ला बंजारान निवासी महिला शाहीन, सलमा, राजदा, रानी, अनीषा, हिना व फुल्लो आदि ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व उनके मोहल्ले में पुराने मीटर हटवा नये स्मार्ट मीटर लगाये गए थे। पहले उनका एक माह का बिल तीन से सात रुपये के बीच आता था, लेकिन जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं उनके घरों का बिजली बिल कईं-कईं हजार रुपये आ रहा है। महिला सलमा ने बताया कि उनका तीन महीने का बिजली 46 हजार रुपये आया है। जबकि घर में एसी या अन्य भारी लोड वाला कोई उपकरण नही है।कहा कि वह दिहाड़ी मजदूरी करके अपने घर का खर्च बड़ी मुश्किल से चला पाते हैं, ऐसे में आ रहे भारी भरकम बिल वह कैसे भरे। उन्होंने निगम के एसडीओ पीयूष कुमार से मिलकर स्मार्ट मीटर हटवाकर पुराने मीटर लगवाने और उनके बिलों को ठीक कराने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। एसडीओ ने महिलाओं को लिखित शिकायत देने और समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें