फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: अंबेहटा स्थित सीएचसी में सीबीसी मशीन का हुआ उदघाटन

सहारनपुर के अंबेहटा कस्बे में स्थित सीएचसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सीबीसी मशीन का उदघाटन भाजपा के अंबेहटा मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश हित में जो कार्य किए वो अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि हमें नरेंद्र मोदी जैसा व्यक्ति प्रधानमंत्री के रूप में मिलना सौभाग्य की बात है। मनोज चौधरी ने अस्पताल का निरिक्षण कर वहां की व्यवस्था को भी परखा। चिकित्सक डॉ.ओमबीर सिंह कश्यप ने बताया कि सीएससी में सीबीसी मशीन लगने से खून की विभिन्न जांच कराने में मरीजों को मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इन जांचों के लिए अभी तक मरीजों को नकुड या गंगोह सीएससी जाना पड़ता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें