फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बैंक, रोडवेज व बिजली कर्मियों ने विभिन्न मांगों के संबंध में किया प्रदर्शन

डिंपल सिरोही Updated Wed, 09 Jul 2025 01:02 PM IST

सहारनपुर में बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर बैंक, रोडवेज एवं बिजली कर्मियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से मांगों को माने जाने की मांग की। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल मुख्यालय शिवाजी नगर के मुख्य गेट पर बैंक कर्मी एकत्रित हुए और अपनी मांगों के संबंध में प्रदर्शन किया। उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र और बीमा क्षेत्र की कंपनियों को सुदृढ़ करने की मांग की। बैंकों और एलआईसी में निजीकरण को तुरंत बंद करने, बीमा क्षेत्र में 100 फ़ीसदी एफडीआई रोकने, एनपीएस को खत्म कर ओपीएस लागू करने, नियमित स्टाफ को भर्ती करने आदि की मांग की। इस मौके पर राकेश राठौर अमित कुमार प्रवीण कुमार, रोहित, सुरेश, नरेंद्र, रविंद्र आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें