एसडीएम और तहसीलदार की कार्य प्रणाली के विरोध में कुछ अधिवक्ताओं ने बेहट तहसील में धरना दिया और नारेबाजी की। धरने पर बैठे संजय ठाकुर, भगत सिंह पोसवाल, नीरज कुमार, सोनू कुमार, सुनील सैनी, रियाज अहमद, महरोज, बंशीलाल उपाध्याय आदि का आरोप है कि एसडीएम कार्यालय में धारा 80 हो या धारा 98 के मामले या मिस्लेनियस कार्य हो, कुछ भी सही तरीके से नहीं हो रहा है। न्यायालयों में भी पत्रावलियों का सही समय पर निस्तारण नहीं हो पा रहा है।