फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: 44वें संत सम्मेलन का समापन, श्रद्धालुओं ने भंडारे में किया ग्रहण प्रसाद

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में बुधवार को सात दिवसीय 44 वें संत सम्मेलन का समापन हुआ। समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही श्रद्धालुओं ने महाराज जी का आशीर्वाद लिया। अखिल भारतीय सोहम महामंडल शाखा रामपुर मनिहारान के तत्वाधान में आयोजित सत्संग के समापन पर बोलते हुए महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद जी महाराज के कृपापात्र स्वामी सत्यानंद महाराज ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को सत्संग अवश्य सुनना चाहिए। सत्संग सुनने से मनुष्य में अच्छी बातों का ज्ञान होता है। संत सम्मेलन के समापन पर हवन का आयोजन हुआ। इसके बाद मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संत सम्मेलन को सच्चिदानंद महाराज, प्रीतमदास महाराज, प्रणवानंद महाराज, गोपालानंद महाराज, हरिशानंद महाराज, शिवानंद महाराज ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें