सहारनपुर महानगर के जेवी जैन कॉलेज रोड पर शराब की दुकान को लेकर चल रहा कॉलोनीवासियों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि यह दुकान यहां पर आवंटित नहीं की गई। फिर भी इसे यहां खोला जा रहा है। चेताया कि यहां पर शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। बता दें, कि इस दुकान को लेकर पिछले 15 दिन से लगातार विरोध जारी है। पहले यह दुकान कॉलेज के पास खोली गई थी। वहां पर विरोध के बाद इसी रोड पर दूसरी जगह खोल दी गई। यहां पर भी विरोध हुआ तो इसी रोड पर थोड़ी दूर खोल दी गई। यहां पर भी इसका विरोध जारी है।