फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur:कांवड़ यात्रा में विवाद, कार से कांवड़ टकराई, कांवड़ियों की तोड़फोड़, हंगामा

डिंपल सिरोही Updated Sat, 19 Jul 2025 11:16 AM IST

शाहजहांपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात कांवड़ यात्रा के दौरान कार और शिवभक्त के बीच हुई मामूली टक्कर ने बड़ा रूप ले लिया। पैदल चल रहे कांवड़िए की कांवड़ इनोवा कार से टकरा गई, जिससे शिवभक्त नाराज हो गए और लाठी-डंडों से कार में तोड़फोड़ कर दी। घटना रात करीब 10:30 बजे कांवड़ शिविर के बाहर हुई। हरियाणा के अंबाला से आए कांवड़िए हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान एक कार उनकी कांवड़ से टकरा गई। कांवड़ को नुकसान पहुंचने पर मामला गर्मा गया और नाराज़ कांवड़ियों ने कार पर लाठियों से हमला बोल दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन भीड़ की आक्रोशित भीड़ को देखकर पीछे हट गई। कुछ देर बाद एसपी देहात सागर जैन पहुंचे और दोनों पक्षों से बात कर मामला शांत कराया गया। दोनों पक्ष निकले हरियाणा निवासी बाद में खुलासा हुआ कि कार में सवार और पैदल चल रहे दोनों ही पक्ष हरियाणा के रहने वाले हैं। इसी आधार पर आपसी समझौते के बाद विवाद को सुलझा लिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें