कैराना सांसद इकरा हसन ने मंडलायुक्त को दी शिकायत में एडीएम पर गंभीर आरोप लगाए। इकरा छुटमलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष शमा परवीन के साथ क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एडीएम से मिलने पहुंची थीं। कमिश्नर ने मामले पर जांच बैठा दी है। कैराना सांसद इकरा हसन और छुटमलपुर नगर पंचायत की अध्यक्षा शमा परवीन के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि एडीएम प्रशासन ने दोनों को कार्यालय से बाहर निकलने तक कह दिया। यह भी कहा कि कार्यालय उनका है, अपने मन से जो चाहे वह करने के लिए स्वतंत्र हैं। कैराना सांसद की शिकायत के बाद मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं।