फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद इमरान मसूद बोले-आतंकियों से बलपूर्वक निपटे सरकार, न बरतें नरमी, सहारनपुर में व्यापारियों ने बंद रखा बाजार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में महानगर के किशनपुर बाजार को व्यापारियों ने बंद कर दिया गया है। विरोध स्वरूप व्यापारी दो बजे तक बाजार बंद रखेंगे। इस दौरान कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। कई जगह पर पुतले भी जलाएं गए। पहलगाम में हुए आंतकी हमले पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार आतंकियों से बलपूर्वक निपटे। इन्हें कुचल देना चाहिए, जिससे इन आतंकियों को एक सबक मिले। सांसद ने कहा कि पहले हम लोग कश्मीर में रहने की कल्पना भी नहीं कर सकते थे, लेकिन अब पर्यटक रात में भी सड़कों पर बिना किसी डर के घूम सकते हैं। मैं खुद भी तीन दिन पहले कश्मीर गया था। रात 12 बजे तक हम वहां सड़कों पर घूम रहे थे। पर्यटक भी रात में बिना किसी डर के घूमते हुए दिखाए थे, जो नजारा सुकून देने वाला था। पिछले कुछ समय में कश्मीर में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, जिससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल रहा था। स्थिति सामान्य लग रही थी, लेकिन मंगलवार की घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। आतंकियों ने परिजनों के सामने लोगों को मारा है। यह घटना बेहद दुखद है। सरकार को इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले से सख्ती से निपटना चाहिए। सरकार आतंकवाद के साथ किसी तरह से समझौता न करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें