सहारनपुर के नकुलड़ में गांव फतेहपुर जट में खेत की जुताई करने गये बेटे के साथ मारपीट की सूचना पर पहुंचे पिता की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने दूसरे गांव के कुछ लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर सीओ व कोतवाल ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।